---Advertisement---

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द होंगे घोषित, देखें तिथि पर लेटेस्ट अपडेट : JAC Board 10th 12th Result 2025

By: Suchit Vishwakarma

On: May 15, 2025

Follow Us:

JAC Board 10th 12th Result
---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

JAC Board 10th 12th Result 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। इसी सप्ताह झारखंड बोर्ड रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। कक्षा 10वीं 12वीं के सभी विद्यार्थी यहां से जन्म तिथि पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते हुए जानें झारखंड बोर्ड रिजल्ट कहां और कैसे चेक करना है?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च महीने में किया था। परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित की गई थी। बोर्ड परीक्षा के बाद 25 मार्च तक प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अब रिजल्ट के इंतजार में है।

विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी काफी दिनों से रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस वर्ष परीक्षा में 777500 विद्यार्थी दोनों कक्षाओं से शामिल हुए हैं जिनके परिणाम आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाने वाले हैं। इससे पहले बोर्ड ने झारखंड कक्षा 9 का रिजल्ट 14 मई को जारी कर दिया है।

JAC झारखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 ~ हाइलाइट्स

  • मई 2025 के तृतीय सप्ताह में आ सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
  • Jacresults.com पर मिलेगी रिजल्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक।
Read Also  सैनिक स्कूल मेरिट सूची 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें : AISSEE Sainik School Merit List 2025 Class 6th 9th

JAC Board 10th 12th Result 2025 : झारखंड बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के 7 लाख से अधिक विद्यार्थी एवं उनके माता-पिता लंबे समय से रिजल्ट के इंतजार में है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट इसी महीने में 2025 में जारी करने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही आधिकारिक तिथि एवं समय की घोषणा की जाएगी।

हाई स्कूल इंटर रिजल्ट से पहले कक्षा 9 का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। इसी प्रकार से हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लाइव जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष की बात करें तो कक्षा दसवीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को आया था वही कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हुआ था।

पिछले वर्ष को देखते हुए इस वर्ष प्रणाम घोषित होने में काफी देरी हो चुकी है। सभी छात्र समय-समय पर झारखंड बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट करते रहे अथवा लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं। रिजल्ट आते ही इस लेख में कक्षा 10वीं 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक दी जाएगी।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर रोल कोड आदि दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट दिखाई देगा डाउनलोड करें।

इस तरह से छात्र ऑनलाइन कक्षा 10वीे 12वीं का रिजल्ट चेक करके अपने रोल नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर वेबसाइट क्रैश कर जाती है या रिजल्ट शो नहीं करता है तो बिल्कुल भी परेशान ना हो। इसके स्थान पर कुछ वैकल्पिक तरीके अपना सकते हैं जिसमें एसएमएस और डिजिलॉकर शामिल है। यहां भी रिजल्ट चेक किए जाते हैं।

Read Also  यूपी मदरसा बोर्ड 10th 12th रिजल्ट देखें, मोलवी मुंशी अलीम कामिल और फाजिल : Up Madarsa Board Result 2025

एसएमएस के माध्यम से झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ इस प्रकार से चेक किया जाता है –

  1. अपने मोबाइल फोन में एसएमएस ऐप ओपन करें।
  2. कक्षा दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए RESULT JAC10 कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए RESULT JAC12 टाइप करें।
  3. अब एसएमएस 56263 पर भेज दे।
  4. कुछ भी देर में एसएमएस के माध्यम से ही आपका रिजल्ट आ जाएगा।

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए सभी विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। इसके अलावा बोर्ड विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क भी लेता है। किसी एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थियों को 5% तक ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं अगर दो विषय में फेल हुए हैं तो दोनों विषयों में तीन तक अंक ग्रेस मार्क्स में दिए जाते हैं।

JAC बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड लिंक

झारखंड बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए सीधे लिंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है। विद्यार्थी किसी भी गैर आधिकारिक वेबसाइट का रिजल्ट चेक करने का प्रयास न करें। कक्षा 9 का रिजल्ट की तरह कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए jacresults.com पर दी जाएगी। रोल नंबर और रोल कोड से ही डाउनलोड होगा।

FAQ’s

झारखंड बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

झारखंड बोर्ड रिजल्ट मई 2025 के तृतीय सप्ताह में आएगा,

JAC बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड लिंक

JAC बोर्ड 10th 12th रिजल्ट डाउनलोड लिंक – https://jacresults.com/ .

मेरा नाम सुचित है. मेरी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन में बी.कॉम (B.com) है. मैं इस वेबसाइट "myresult247.com" पर बोर्ड रिजल्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम एवं अन्य शैक्षिक खबरों पर लेख प्रकाशित करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment