राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड : Rajasthan BSTC Admit Card 2025

Rajasthan BSTC Admit Card 2025 : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड को लेकर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा कर दी गई है। वर्ष 2025 27 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत पंजीकृत सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड पंजीकरण संख्या से डाउनलोड करेंगे। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 25 मई 2025 को predeledraj2025.in पर जारी किया जा रहा है।

राजस्थान के सभी डीएलएड कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा 1 जून 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। आवेदन करने के लिए 6 मार्च से 16 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी करते हुए परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड आने की तिथि बताई गई है।

अगर आप भी प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। 1 जून को परीक्षाएं राज्य के 41 जिलों में कराई जाएंगी। इससे पहले ही सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें और किसी भी साइबर कैफे से प्रिंट आउट निकलवा लें।

Rajasthan BSTC Admit Card 2025 : Overview

Post NameRajasthan BSTC Admit Card 2025
परीक्षाप्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2025
परीक्षा संचालन निकायवर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा (VMOU)
परीक्षा तिथि1 जून 2025
राजस्थान BSTC एडमिट कार्ड कब आएगा?25 मई 2025
BSTC रिजल्ट 2025 कब आएगा?18 जून 2025
Exam ModeOffline

Rajasthan BSTC Admit Card 2025 : 25 मई को आयेगा

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के अंतर्गत वर्ष 2025 27 के लिए प्री डीएलएड परीक्षा 1 जून को प्रदेश के सभी 41 जिलों में दो शिफ्ट में कराई जाएगी। इस परीक्षा के जरिए 377 डीएलएड कॉलेज में 25970 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इस वर्ष आयोजित हो रही परीक्षा का Pre DElEd एडमिट कार्ड 25 मई को आएगा।

Read Also  सैनिक स्कूल मेरिट सूची 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें : AISSEE Sainik School Merit List 2025 Class 6th 9th

परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर तीन अंक दिया जाता है। इस अनुसार परीक्षा 600 अंकों के लिए कराई जाती है। रिजल्ट आने पर काउंसलिंग के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन कर एडमिशन दिया जाता है। एडमिट कार्ड प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2025 के आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी होगा।

इसी पोर्टल पर परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि देखने को मिलेंगे। बता दे की 1 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद जून में ही रिजल्ट जारी कर काउंसलिंग भी शुरू कर दी जाएगी जिससे जुलाई महीने से नया सत्र शुरू किया जा सके। इस बार कुल परीक्षार्थियों में 70% से अधिक छात्राएं शामिल होंगी।

Rajasthan BSTC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
  • मुख्य पेज पर Pre D. El. Ed Examination 2025 का सेक्शन मिलेगा।
  • यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज में एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरे।
  • Proceed पर क्लिक करके राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2025 : प्रतावित तिथियां

परीक्षा संचालन निकाय VMOU की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में प्री डीएलएड परीक्षा 2025 की प्रस्तावित तिथि बताई गई है। 1 जून को परीक्षा होने के बाद उत्तर कुंजी 5 जून को जारी की जाएगी। प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर आपत्ति 5 जून से 9 जून तक ली जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी 12 जून को आएगी। और राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा।

Read Also  CTET July 2025 Form Kab Aayega : सीटेट जुलाई फॉर्म भरना इस दिन से शुरू देखें अपडेट

राजस्थान BSTC परीक्षा कब होगी?

राजस्थान प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा (VMOU) द्वारा 1 जून 2025 को किया जाएगा जिसके अंतर्गत डीएलएड के 377 कॉलेज में लगभग 26000 सीटों पर एडमिशन होने हैं। परीक्षा एक ही दिन दो पाली में कराई जाएगी, आपको किस पाली में परीक्षा देनी है इसकी जानकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर देख सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड कब आएगा?

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 25 मई 2025 को जारी किया जाएगा।

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि से वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर डाउनलोड करें।

Leave a Comment